स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के उपयोग पर बैठक:ठोस कचरे के निस्तारण और उसके उपयोग के बारे में बताया, ग्रामीण-शहरी समन्वय पर जोर दिया
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई), नई दिल्ली के ज्योतिप्रसाद दाधीच और विवेक कुमार साह ने फीकल स्लज मैनेजमेंट (एफएसएम) पर एक तकनीकी सत्र आयोजित किया। इस सत्र में स्वच्छता श्रृंखला, फीकल स्लज के वैज्ञानिक प्रबंधन, निर्धारित डिस्लजिंग और एफएसटीपी के संचालन और रखरखाव की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इससे खुले में फीकल स्लज के निस्तारण पर रोक लगेगी, भूजल और सतही जल स्रोतों का संरक्षण होगा, जिससे जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण को लाभ मिलेगा।
