प्रदूषण अभी घोंट रहा दम, अगले 5 साल में कैसा होगा हाल? माथा हिला देगा एक्सपर्ट का जवाब
सुप्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर जी की ये पंक्तियां आज भारत में प्रदूषण के हालात पर एकदम सटीक बैठ रही हैं. प्रदूषण की मार से पूरे दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि कई राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है. एयर क्वालिटी के सीवियर या गंभीर श्रेणी में पहुंच जाने से लोगों का दम घुट रहा है.सांस लेने के लिए साफ हवा न मिलने की वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. इतना ही नहीं आंख, कान, गला, स्किन सहित शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगों पर प्रदूषण का खराब असर भी देखने को मिल रहा है. विशेषज्ञों की मानें तो प्रदूषण की वजह से अभी सांस लेना मुश्किल हो रहा है, अगर यही हाल रहा तो अगले 5 साल में हालात काफी गंभीर हो सकते हैं. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के वायु प्रदूषण विशेषज्ञ विवेक चट्टोपाध्याय बताते हैं कि 2006 के बाद से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. जबकि इस साल अक्टूबर से लेकर इस महीने का सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का एयर कवालिटी इंडेक्स देखें तो दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार बहुत खराब या खराब स्थिति में बनी हुई है. वहीं बिहार, यूपी, पंजाब, हरियाणा, एमपी सहित कई ऐसे राज्य हैं, जहां प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है.
