केंद्र सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाया बजट
केंद्र सरकार ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को देखते हुए इस दिशा में बजट को बढ़ाया है, इसे राष्ट्रीय स्वच्छ वायु के तहत खर्च किया जाएगा,बता दें कि इससे बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी, वहीं आवंटित गई राशि में राज्यों को स्वच्छ हवा सुनिश्तित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।इसका बड़ा हिस्सा दिल्ली-एनसीआर पर खर्च होगा क्योंकि हर साल दिल्ली वासी प्रदूषण की भारी मार झेलते हैं जिससे उन्हे भारी स्वास्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पर्यायवरण विशेषज्ञों की माने तो पर्यायवरण सुरक्षा और वायु की गुणवत्ता को ठीक करन के लिए अल्पकालीन और दीर्घकालीन दोनों उपायों की आवश्यक्ता है, शहरों में बढ़े हुए प्रदूषण के देखते हुए वायु प्रदूषण की दिशा में उठाय़ा गया गया एक सकारात्मक कदम है।इससे उम्मीद है कि राज्यों में प्रदूषण के स्त्रोतों की निगरानी में सुधार होने की भी उम्मीद है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉय चौधरी ने बताया कि, इस बजट में प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों व समितियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण की संकल्पना की गई है।इसके लिए लगभग 850 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 100 करोड़ रुपये अधिक हैं।उन्होने आगे कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उद्योग, परिवहन और अत्यधिक उच्च विषाक्त उत्सर्जन करने वाले अन्य दहन स्रोतों सहित प्रदूषण के सभी प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाए।
