Alert : कंक्रीट के बढ़ते जंगल से गर्म हो रही हैं दिल्ली की रातें, अनियमित निर्माण और घनी बसावट भी बड़ा कारण
Alert : कंक्रीट के बढ़ते जंगल से गर्म हो रही हैं दिल्ली की रातें, अनियमित निर्माण और घनी बसावट भी बड़ा कारण आशीष सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 May 2024 06:26 AM IST सार 53854 Followers दिल्ली-एनसीआर दिलचस्प यह कि दिल्ली देहात व शहरी क्षेत्र की रातों के तापमान में बड़ा फर्क है। इसकी वजह दिल्ली की बहुमंजिला इमारतें और घनी बसावट है। बढ़ते कंक्रीट के जंगल ने ये संकट बढ़ाया है। Delhi: CSE study- Nights are getting hotter due to growing concrete jungle सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला Reactions 3 विस्तार राजधानी में दो दशकों में दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर कम हो गया है। दिलचस्प यह कि दिल्ली देहात व शहरी क्षेत्र की रातों के तापमान में बड़ा फर्क है। इसकी वजह दिल्ली की बहुमंजिला इमारतें और घनी बसावट है। बढ़ते कंक्रीट के जंगल ने ये संकट बढ़ाया है। इसके अलावा बेतहाशा बढ़ते वाहनों व एसी ने भी गर्मी बढ़ा दी है। इससे रातें ज्यादा गर्म हो रही हैं। Trending Videos Play Video Close PlayerUnibots.com हाल ही में सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट (सीएसई) ने 2001 से 2024 की गर्मियों का विस्तृत अध्ययन किया है। इसके मुताबिक, 2001-2010 के बीच दिन व रात के तापमान में औसतन 12.3 डिग्री का अंतर था। 2014 से 2023 यह आंकड़ा 11.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। 2023-2024 में यह अंतर और भी कम हो गया। इसे 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस हिसाब से 20 सालों में दिन और रात के तापमान में औसतन 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मसलन, अगर इस बीच दिन का औसत तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तो रातें 37.7, 38.8 व 40.2 डिग्री सेल्सियस तक गर्म रहीं। वहीं, 2014 से 2023 के दौरान नमी 8% तक बढ़ी, तो गर्मी के इंडेक्स में 3.3% का इजाफा देखा गया।
