Heat wave: शहरीकरण का गर्मी कनेक्शन क्या है... ये खुद पर्यावरण विशेषज्ञ सुगीत ग्रोवर से सुनिए
CSE की रिपोर्ट में क्या कुछ खुलासे हुए हैं.. आपको बताते हैं..पिछले दो दशक बेहद गर्म रहे हैं और तापमान लगातार बढ़ रहा है... महानगरों जैसे दिल्ली मुंबई, चेन्नई में उमस बीते दशक में 5 से 10 फीसदी बढ़ी है.. हैदराबाद में 10 फीसदी...मुंबई में 8 फीसदी... कोलकाता में 7 फीसदी तो वहीं चेन्नई में 5 फीसदी तक उमस बढ़ गई है.. इसकी वजह है बढ़ता शहरीकरण क्योंकि बिल्टअप एरिया लगातार बढ़ा है.. 2003 में 31 दशमलव 3 फीसदी बिल्टअप एरिया बढ़कर 2022 में 38 दशमलव 2 फीसदी पहुंच गया है...
