Weather Forecast: खराब मौसम बना जी का जंजाल, सैंकड़ों जानवरों समेत हजारों लोगों की मौत
Weather Forecast: भारत ने साल 2023 के पहले नौ महीनों में लगभग हर दिन Extreme मौसम की घटनाओं का अनुभव किया। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, मौसम की इस स्थिति के कारण लगभग 3,000 लोगों की मौत हुई। स्वतंत्र थिंक टैंक सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु के प्रति संवेदनशील देश में जनवरी से सितंबर 2023 तक 86 प्रतिशत दिनों में मौसम बेहद खराब था। करीब 3 हजार लोगों की हुई मौत सीएसई (CSE) ने आगे रिपोर्ट में कहा कि 2,923 लोग खराब मौसम की वजह से मारे गए, जबकि लगभग 20 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई, 80,000 घर नष्ट हो गए तो वहीं 92,000 से अधिक जानवर मारे गए। लेकिन ये संख्या और भी अधिक हो सकती है क्योंकि सारा डेटा एकत्र नहीं किया गया है। बिहार में हुई सबसे ज्यादा मौत सीएसई महानिदेशक सुनीता नारायण ने कहा, “भारत 2023 चरम मौसम की घटनाओं का आकलन’ देश में चरम मौसम की घटनाओं की आवृत्ति और विस्तारित भूगोल पर एक साक्ष्य आधार बनाने का प्रयास करता है। जैसा कि यह आकलन स्पष्ट रूप से दिखाता है, देश ने 2023 में अब तक जो देखा है वह नया है। मौसम 138 घटनाएं आई सामने जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 138 Extreme मौसम की घटनाओं की सूचना मिली। हालांकि, सबसे अधिक मौतें बिहार (642) में हुईं, इसके बाद हिमाचल प्रदेश (365) और उत्तर प्रदेश (341) का स्थान रहा। पंजाब में जानवरों की सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं, जबकि हिमाचल प्रदेश में मौसम की चरम घटनाओं के कारण सबसे अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए।
