भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ी: क्या मेट्रो और बुलेट ट्रेन भी H2 फ्यूल पर चलेंगी? जानिए एक्सपर्ट का जवाब
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोग्राम की सीनियर प्रोग्राम मैनेजर मौसमी मोहंती ने कहा, हाइड्रोजन फ्यूल अलग से बनाने के लिए उसे कंप्रेस किया जाता है. उसे फिर रीफ्यूलिंग स्टेशन तक लाते हैं और ट्रेन में लगे स्टोरेज टैंक में भरते हैं. ट्रेन के लिए जींद में हाइड्रोजन प्लांट और रीफ्यूलिंग सेंटर बनाया गया है. हाइड्रोजन रीफ्यूलिंग में कंप्रेशन सिस्टम, हाई प्रेशर स्टोरेज टैंक, डिस्पेंसिंग पार्ट्स लगते हैं. रिफ्यूलिंग प्लांट में लीकेज और ज्यादा तापमान न हो, इसका ध्यान रखने को अलर्ट सिस्टम भी होता है.
