दिल्ली की यमुना पर गंभीर सवाल, सुनीता नारायण बोलीं- नदी की हालत बेहद खराब
राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के कायाकल्प और सफाई के तमाम दावों के बीच सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की महानिदेशक सुनीता नारायण ने नदी की बदहाली पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यमुना की स्थिति इस कदर चिंताजनक हो चुकी है कि इसे 'मृत' घोषित करना ही तार्किक होगा। उन्होंने वैज्ञानिक आंकड़ों का हवाला देते हुए खुलासा किया कि दिल्ली की सीमा में प्रवेश करते समय यमुना जल में घुलनशील ऑक्सीजन (Dissolved Oxygen) का स्तर लगभग 6 रहता है, किंतु आईएसबीटी (ISBT) तक पहुँचते-पहुँचते यह घटकर शून्य हो जाता है। इसी आधार पर उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि 'यमुना मर चुकी है, बस उसका अंतिम संस्कार होना बाकी है।'
