Ghaziabad News: क्या है गाजियाबाद की समस्या क्यों लोगों का जीना हो गया बेहाल
New Delhi News: गाजियाबाद की जनता प्रदूषण और ट्रैफिक से वैसे ही बेहाल थी, कि एक ओर रिपोर्ट ने उनका तनाव बढ़ा दिया है. दरअसल, बुरी खबर यह है कि गाजियाबाद उत्तर भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार हो गया है. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) ने साल 2021 के लिए PM2.5 के आधार पर प्रदूषण का अध्ययन किया. इस अध्ययन में पता चला कि गाजियाबाद में प्रदूषण से जनता बेहाल है. यहां के रहवासी बाई-पास सड़क के अधूरे निर्माण और ट्रैफिक की वजह से प्रदूषित माहौल में रहने को मजबूर हैं.
