पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थि यों में जा गरूकता विकसित करने में स्कूलों की अहम भूमि का : डीईओ हरजिंदर
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत जेम्स कैम्ब्रिज स्कूल, होशियारपुर में जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) हरजिंदर कौर के नेतृत्व में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्कूलों में पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को बढ़ावा देना, अध्यापकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालयों को पर्यावरणीय दृष्टि से अधिक टिकाऊ बनाने संबंधी जानकारी और व्यावहारिक समझ प्रदान करना था। कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी अमनदीप शर्मा, प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, प्रिंसिपल तरलोचन सिंह, प्रिंसिपल रमनदीप कौर तथा जिला नोडल अधिकारी अमनप्रीत सहोता विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग एक हजार अध्यापकों ने इसमें भाग लिया। इस अवसर पर प्रीति शर्मा और आरती राणा ने रिसोर्स पर्सन तथा अमनप्रीत सहोता ने मंच संचालक की भूमिका निभाई।
