कोयला आधारित 65 प्रतिशत संयंत्र 2022 तक पर्यावरण मानकों का पालन करने में नहीं हैं सक्षम : सीएसई
नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) पर्यावरण पर काम करने वाली अग्रणी शोध संस्था सीएसई ने कहा है कि भारत में कोयला आधारित 65 प्रतिशत बिजली संयंत्र समय सीमा 2022 किए जाने के बावजूद केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा अधिसूचित उत्सर्जन मानकों का पालन करने में सक्षम नहीं हैं। सेंटर फॉर साइंस एंड इनवॉयरमेंट (सीएसई) ने अपने ताजा मूल्यांकन में कहा है कि देश में बहुत सारे कोयला आधारित ऊर्जा संयंत्र समय सीमा तक मानकों को पूरा करने के लिहाज से काफी पीछे हैं । केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में चार प्रदूषकों-अति सूक्ष्म
