Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ गए वायु प्रदूषण के पांच और हॉटस्पॉट, कुल संख्या हुई 18
नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। वायु प्रदूषण के लिहाज से दिल्ली में हॉटस्पॉट की संख्या 13 से बढ़कर 18 हो गई है। बुधवार को पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण प्राधिकरण (ईपीसीए) की बैठक में दिल्ली के प्रदूषण हॉटस्पॉट की स्थिति पर हुई चर्चा के दौरान यह तथ्य रखा गया कि प्रदूषण हॉटस्पॉट की सूची में गांधीनगर, पीरागढ़ी, पंजाबी बाग, आजादपुर मंडी, रोहतक रोड और सराय रोहिल्ला के नाम जुड़ गए हैं। बैठक में ईपीसीए अध्यक्ष भूरेलाल, सदस्य सुनीता नारायण, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के सदस्य सचिव अरुण मिश्रा सहित स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि भी मौैजूद रहे।
