Air Pollution: मानूसन की रिमझिम बहारों में खुल कर सांस ले रहे देश के 110 शहरों के लोग, देखें लिस्ट
नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। देश भर में हो रही झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से ही राहत नहीं दी बल्कि वायु प्रदूषण काे भी घुटनों पर ला दिया है। यही वजह है कि 110 शहरों के लोग इस समय प्रदूषण मुक्त हवा में सांस ले रहे हैं। वाराणसी और तालचेर (ओड़िशा) का एयर इंडेक्स अपेक्षाकृत थोड़ा अधिक है। लॉकडाउन के बाद इस अनलॉक में भी देश भर में लगातार प्रदूषण मुक्त हवा चल रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश (वाराणसी को छाेड़कर) कहीं की भी हवा फिलहाल खराब नहीं है।
