दिल्लीवालों प्रदूषण से हो जाओ सावधान! पूरे NCR में लागू हुआ GRAP Stage 1, कितना पहुंचा AQI?
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते प्रदूषण के बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण आयोग की अधीनस्थ संस्था, आयोग फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने मंगलवार को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का स्टेज-1 लागू कर दिया. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 211 दर्ज किया गया, जो “खराब” श्रेणी में आता है और अगले कुछ दिनों तक इसी स्तर पर रहने की संभावना है. GRAP-1 के तहत लागू किए गए कड़े नियमों का उद्देश्य राजधानी में प्रदूषण को “बहुत खराब” या “गंभीर” श्रेणी में जाने से रोकना है. CAQM के सब- कमिटी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के रियल-टाइम आंकड़ों के साथ भारतीय मौसम विभाग (IMD) और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी (IITM) की भविष्यवाणियों की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया. विशेषज्ञों की चेतावनी: GRAP केवल अस्थायी उपाय सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की कार्यकारी निदेशक डॉ. अनुपमिता रॉयचौधरी ने कहा, “GRAP केवल अस्थायी उपाय है; अगर हम पराली जलाने और राज्य-अंतर समन्वय पर सीधा ध्यान नहीं देंगे, तो स्मॉग का संकट टालना ही होगा. IITM के हाई-रेजोल्यूशन फोरकास्टिंग सिस्टम के आंकड़े, जो “बहुत खराब” प्रदूषण की घटनाओं का 80% से अधिक सटीक पूर्वानुमान देते हैं, दिखाते हैं कि अगले सप्ताह शांत हवाओं और साफ मौसम के कारण प्रदूषक हवा में
