India: नए भारत को देश के चार जिलों के गांव क्या सिखा रहे हैं?
देश में हर दिन 1.7 लाख टन कचरा पैदा होता है सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, देश में हर दिन 1.7 लाख टन कचरा पैदा होता है। इसमें से 22% कचरा लैंडफिल में जाता है और 17% का कोई हिसाब-किताब नहीं है। एक्टिविस्ट ग्रुप्स और एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्रामीण कचरे का डेटा तो बिल्कुल भी नहीं गिना जाता है। द हिंदू की एक रिपोर्ट में नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सर्कुलर इकोनॉमी के प्रोग्राम मैनेजर सिद्धार्थ सिंह ने कहा, 'ग्रामीण इलाकों के लिए कचरे का डेटा मौजूद ही नहीं है।'
