Chemical Pollution: आज की दुनिया में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं
डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों का हवाला देते हुए भारत के पर्यावरण की स्थिति 2025 रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में पर्यावरण में मौजूद रसायनों के कारण दुनिया भर में 2 मिलियन मौतें और 53 मिलियन विकलांगता-समायोजित जीवन वर्ष प्रभावित हुए। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) और डाउन टू अर्थ पत्रिका द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली यह रिपोर्ट इस वर्ष के अनिल अग्रवाल संवाद में जारी की गई। भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत, योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, प्रबंधन और वित्तीय गुरु राज लिब्रहान और सीएसई महानिदेशक सुनीता नारायण ने रिपोर्ट जारी की। भारत भर से 80 से अधिक पत्रकार और 20 से अधिक विषय विशेषज्ञ भारत के सामने आने वाले पर्यावरणीय मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा करने और उन्हें समझने के लिए एक साथ आए।
