अभी बाकी है जून और 49° छू रहा पारा! जानिए मौसम विभाग ने ‘हीट के हंटर’ पर क्या बताया
इन शहरों में केवल तापमान ही नहीं बढ़ रहा सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) ने देश के 6 शहरों- दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नै, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई को लेकर एक स्टडी की है। इस स्टडी में पाया है कि सिर्फ तापमान नहीं बढ़ रहा है, बल्कि हवा, जमीनी सतह का तापमान और नमी मिलकर इन शहरों को असहनीय गर्मी की तरफ धकेल रहे हैं। 41 डिग्री का हीट इंडेक्स लोगों के लिए घातक माना जाता है। CSE की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुमिता रायचौधरी के मुताबिक, इस बदलाव को देखते हुए दिन और रात के लिए हीट मैनेजमेंट प्लान बनाने की जरूरत है। जरूरी है कि लू के समय इमरजेंसी उपाय किए जाएं। इस प्रकोप को कम करने के लिए लॉन्ग टर्म प्लान बने। इसके लिए ग्रीन एरिया और वॉटरबॉडी बढ़ाने, बिल्डिंग का थर्मल कंफर्ट सुधारने, गाड़ियों से निकलने वाली गर्मी को कम करने, एसी और इंडस्ट्री पर फोकस करने की जरूरत है। जनवरी 2001 से अप्रैल 2024 के बीच स्टडी में तुलना की गई है।
