Delhi Pollution: सबसे साफ सर्दियां लेकिन फिर भी प्रदूषण से दिल्ली का हुआ ऐसा हाल, आंकड़े दे रहे गवाही
Delhi Pollution Level Today: प्रदूषण के मामले में 2022 की सर्दी दिल्ली वालों के लिए थोड़ी सी राहत लेकर आई. 2018 के बाद 5 साल में पहली बार प्रदूषण अपने सबसे न्यूनतम स्तर पर रहा, उसके बावजूद पूरे एनसीआर रीजन में सबसे प्रदूषित शहर के मामले में दिल्ली ने ही बाजी मारी. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट यानी सीएसई के सालाना आकलन के मुताबिक, 2022 अक्टूबर से जनवरी 2023 तक सर्दी के सीजन में मौसम की मेहरबानी और प्रदूषण के स्तर का सही आकलन करके जो कदम उठाए गए, इन दोनों की वजह से प्रदूषण का स्तर काबू में रहा. CSE के मुताबिक, सर्दियां शुरू होते ही बारिश हो गई, जिसकी वजह से घना कोहरा नहीं हो पाया. इस साल लगातार 10 दिन ऐसे रहे, जब प्रदूषण के लिहाज से हवा अति गंभीर की श्रेणी में रही. इसके अलावा एक साथ चार दिन घने कोहरे वाले भी रहे. पूरे एनसीआर रीजन में दिल्ली के अलावा फरीदाबाद गुरुग्राम और नोएडा में प्रदूषण से हालात काफी खराब है. जबकि एनसीआर के बाकी शहर में हालात इस बार बेहतर रहे. दिल्ली-NCR के सबसे प्रदूषित हॉट स्पॉट जहांगीरपुरी- पीएम 2.5 लेवल ऑफ 201 µg/m³. आनंद विहार (196 µg/m³), वजीरपुर (185 µg/m³), मुंडका (185µg/m³), रोहिणी (182 µg/m³) and बवाना (179 µg/m³). बहादुरगढ़ with 105 µg/m³, गुरुग्राम-फरीदाबाद 133 µg/m³ पराली ने इस साल भी घोंटा दिल्ली का दम
