Delhi-NCR Pollution: दिल्ली अक्टूबर-नवंबर पिछले 8 सालों में रहा सबसे कम प्रदूषित, CSE के निदेशक ने बताई वजह
ई दिल्ली (New Delhi) स्थित थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट’ (CSE) के अनुसार, इस साल अक्टूबर से नवंबर तक की अवधि दिल्ली (Delhi) में पिछले आठ वर्षों में सबसे कम प्रदूषित रही है. वहीं इस बार सर्दियों के मौसम (Weather) में अब तक कोई गंभीर स्मॉग नहीं हुआ है. सीएसई की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉय चौधरी ने कहा, ‘‘गर्म अक्टूबर में दीवाली, फसल में आग लगने की घटनाओं में कमी, प्रदूषण के पूर्वानुमान के आधार पर पहले से की गयी कार्रवाई और अक्टूबर में लंबी बारिश सहित अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों, सभी ने शुरुआती सर्दियों के प्रदूषण के स्तर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है.’’
