दिल्ली ने ओढ़ी मौसम की पहली घनी धुंध की चादर, इस बार टूटेगा चार साल का रिकॉर्ड!
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी (Delhi-NCR) क्षेत्र में मौसम की पहली घनी धुंध (Smog) छा गई है और इसके दो और दिनों तक रहने की आशंका है. विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) ने बुधवार को यह जानकारी दी. नई दिल्ली : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी (Delhi-NCR) क्षेत्र में मौसम की पहली घनी धुंध (Smog) छा गई है और इसके दो और दिनों तक रहने की आशंका है. विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) ने बुधवार को यह जानकारी दी.Also Read - देशभर में छठ पर्व की धूम: बिहार, दिल्ली, यूपी समेत देश के कई राज्यों में डूबते सूरज को दिया गया अर्घ्य हालांकि, दिल्ली में मौसमी धुंध घनी है, लेकिन अक्टूबर के मध्य से आठ नवंबर तक पराली जलाने से होने वाले धुएं का औसत दैनिक योगदान पिछले चार वर्षों में सबसे कम रहा है. Also Read - Chhath: अगर आप भी यमुना घाट पर जाने वाले हैं, तो ये खबर पढ़ें और दूसरा घाट तलाश करें सीएसई में अनुसंधान की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉय चौधरी ने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों (ठंडी और शांत हवाओं) के संयुक्त असर, पराली और पटाखे जलाने से मौसम की धुंध छा गई है.’’ Also Read - Padma Awards: दिवंगत गायक एसपी बालसुब्रमण्यम, तरुण गोगोई, सुमित्रा महाजन समेत 118 प्रतिष्ठित हस्तियां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित सीएसई ने बताया कि पिछले चार वर्षों की धुंध की पहली घटना की तुलना करने पर मौजूदा धुंध 2018 और 2020 की पहली धुंध की अवधि से मिलती है, जो छह दिनों तक रही थी. अगर परिस्थितियों में सुधार नहीं होता है तो यह 2019 की धुंध से भी अधिक समय तक रह सकती है जो आठ दिनों तक रही थी. सीएसई ने कहा, ‘‘दिल्ली के औसतन दैनिक पीएम2.5 में अक्टूबर से आठ नवंबर के दौरान धुएं का योगदान पिछले चार वर्षों में सबसे कम रहा है. अभी तक यह प्रतिदिन औसतन 12 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल 17 फीसदी, 2019 में 14 फीसदी और 2018 में 16 प्रतिशत था.’’ (इनपुट – पीटीआई)
