Delhi Pollution: दिल्ली में ग्रैप-4 के तहत सख्ती, लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या पीयूसी जांच वाकई कारगर है?
दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों की बड़ी भूमिका रिपोर्ट के मुताबिक, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि, दिल्ली में वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण बड़े स्रोतों में से एक है और इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। खास बात यह है कि वाहन प्रदूषण सांस लेने की ऊंचाई पर होता है, जिससे PM2.5 जैसे कण और ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल पीयूसी जांच से काम नहीं चलेगा। बल्कि रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक निगरानी तकनीकों को अपनाने की जरूरत है।
