जहरीली हो रही हवा… देश में वायु प्रदूषण की वजह से 10 साल में 38 लाख भारतीयों की मौत….
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 की सर्दियों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई सभी महानगरों में पीएम 2.5 का स्तर और खराब हो गया. दिल्ली सबसे प्रदूषित रहा जबकि कोलकाता दूसरे नंबर पर रहा. इंडो-गैंगेटिक मैदानों में स्थित होने और मौसमी स्थितियों के कारण दिल्ली की हवा सबसे जहरीली बनती है. लेकिन जिन शहरों में प्राकृतिक वेंटिलेशन बेहतर माना जाता था जैसे मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु वहां भी औसत स्तर बढ़ा.
