अब साफ हवा में खुलकर सांस ले रहे दिल्लीवाले! नौ साल का रिकॉर्ड टूटा, एक चुनौती भी
राजधानी दिल्ली, जो अक्सर जहरीली हवा और धुंध की चादर में लिपटी रहती है, ने 2025 के पहले नौ महीनों में एक नया इतिहास रच दिया है। कोविड लॉकडाउन के असाधारण समय को छोड़ दें, तो राजधानी की हवा इस साल जनवरी से सितंबर तक पिछले एक दशक में सबसे साफ रही है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) इस बार 2018 के बाद से किसी भी साल के मुकाबले सबसे बेहतर रहा है।
