कमजोर मानसून ने बढ़ाई चिंता : आधे से ज्यादा जलाशय खाली, विशेषज्ञ बोले- बारिश का पानी बचाने की रणनीति जरूरी
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) की विशेषज्ञ सुष्मिता सेनगुप्ता का कहना है कि शहरों को फिर से तालाब, झील, वर्षा जल संचयन और स्थानीय जल स्रोतों को मजबूत करना होगा। उनके अनुसार, पाइपलाइन आधारित जल आपूर्ति पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय विकेंद्रीकृत जल प्रबंधन प्रणाली अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्थानीय जल स्रोतों की अनदेखी, भूजल का अत्यधिक दोहन और पाइपलाइन से होने वाली 40-50% पानी की बर्बादी ने जल संकट को और गंभीर बना दिया है।
