शुरुआती नौ महीनों में भारत पर अत्यधिक खराब मौसम की मार
सीएसई और डाउन टू अर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के पहले नौ महीनों में भारत में 92 प्रतिशत दिनों पर चरम मौसमी घटनाएं दर्ज हुईं। इनके कारण 3,220 लोगों की मौत हुई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हुईं और 1,28,334 मकान क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए। पांच वर्षों में 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत और 2.06 करोड़ हेक्टेयर फसलों पर असर पड़ा। भारत में वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों के दौरान 92 प्रतिशत दिनों में किसी न किसी तरह की चरम मौसमी घटना दर्ज की गई। इसके कारण देश में 3220 लोगों की मौत हुई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हुईं और 1,28,334 मकान क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए। शोध संस्थान सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) और पत्रिका डाउन टू अर्थ की बुधवार को जारी नई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई। रिपोर्ट का नाम क्लाइमेट इंडिया 2026: एन असेसमेंट ऑफ एक्सट्रीम वेदर इवेंट्स है।
