Old Vehicle Scrap Policy Update: CAQM की रिसर्च-स्टडी के बिना पुराने वाहनों पर पाबंदी की सिफारिश, एक्सपर्ट ने उठाए सवाल
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की शोधकर्ता अनुता चौधरी का कहना है कि पुराने वाहनों से उत्सर्जन अधिक होता है, लेकिन बैन से पहले दिल्ली के संदर्भ में ठोस डेटा तैयार होना चाहिए था, ताकि नीति वैज्ञानिक आधार पर बन सके। दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों पर लगाए गए बैन (Old Vehicle Scrap Policy Update) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी CAQM ने दिल्ली में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध (Old Vehicle Scrap Policy Update) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक RTI के जवाब में CAQM ने माना है कि, इस फैसले के पीछे खुद की कोई रिसर्च नहीं है। इस बैन का आधार NGT और सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं। RTI के जरिए पूछा गया था सवाल RTI के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAAQM) ने स्वीकार किया है कि पुराने वाहनों पर पाबंदी (Old Vehicle Scrap Policy Update) लगाने के पीछे किसी प्रकार का रिसर्च डेटा या स्टडी रिपोर्ट मौजूद नहीं थी। दिल्ली-NCR में लगी थी रोक NGT ने 2015 में अपने आदेश में दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से पुराने डीज़ल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों के चलने पर रोक (Old Vehicle Scrap Policy Update) लगा दी थी, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा। अब यह खुलासा ये बड़ा सवाल खड़ा करता है कि बिना साइंटिफिक रिसर्च के लाखों वाहन मालिकों को अपने वाहनों से क्यों वंचित किया गया। CAQM ने दिया ये जवाब दरअसल सामाजिक कार्यकर्ता अमित गुप्ता इसे लेकर एक आरटीआई लगाई थी, इसमें उन्होंने पूछा था कि, क्या पुराने वाहन हवा में जहर घोल रहे हैं या नहीं, हां तो किस हद तक घोल रहे हैं और इससे ज्यादा प्रदूषक कारक आर क्या हैं। इसे लेकर सीएक्यूएम ने लिखित जवाब देते हुए कहा कि- 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल चालित वाहनों पर रोक लगाने से पहले उसने कोई रिसर्च नहीं कराया है। पर्यावरण वैज्ञानिकों की राय सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की शोधकर्ता अनुता चौधरी का कहना है कि पुराने वाहनों से उत्सर्जन अधिक होता है, लेकिन बैन से पहले दिल्ली के संदर्भ में ठोस डेटा तैयार होना चाहिए था, ताकि नीति वैज्ञानिक आधार पर बन सके।
