Delhi EV Policy: दिल्ली में EV पॉलिसी 2.0 लागू, 10 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक मिलेगी सब्सिडी
बैटरी वेस्ट प्रबंधन होगी बड़ी परीक्षा एनवायरोकेटलिस्ट के फाउंडर सुनील दहिया ने कहा कि बैटरी निस्तारण के लिए अभी से तैयारियां करनी होगी। आने वाले दो से तीन सालों में बड़ी संख्या में गाड़ियों की बैटरियां वेस्ट होंगी। ऐसे में तैयारियों के लिए यह उपयुक्त समय है। यदि अभी तैयारियां नहीं की गईं तो बाद में समस्या हो सकती है। वहीं, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुमिता रायचौधरी ने कहा कि नीति में बैटरी वेस्ट और उसकी हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे अच्छे प्रावधान हैं, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती इन्हें प्रभावी ढंग से लागू करना होगी।
