अंबिकापुर बना भारत का पहला ज़ीरो डंपसाइट शहर…वायु प्रदूषण नियंत्रण में पेश की नई मिसाल…
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) द्वारा की गई ताज़ा समीक्षा रिपोर्ट में अंबिकापुर शहर को एक बेहतरीन उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के जरिए न केवल पर्यावरणीय बल्कि सामाजिक और आर्थिक सुधार भी हासिल किए हैं। छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले का मुख्यालय अंबिकापुर, जिसकी आबादी 2.25 लाख से अधिक है, आज देश का पहला “ज़ीरो डंपसाइट” शहर बन गया (Ambikapur Waste Management Model)है। कभी कचरे के ढेर, जलते डंपसाइट और खुले में कचरा फेंकने की समस्याओं से जूझने वाला यह शहर, अब अपने सुदृढ़ और समुदाय-आधारित अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल के लिए पूरे देश में जाना जाता है।
