Yamuna Action Plan: यमुना सफाई को लेकर एक्शन में BJP सरकार, सीएम रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट पर की आरती... क्या है नदी में प्रदूषण का इतिहास
दिल्ली में यमुना का इतिहास हमेशा से ऐसा गंदला नहीं रहा है. यहां का पानी अंग्रेजों के दौर में भी पीने और नहाने लायक था, बल्कि मुगल सल्तनत के दौर में तो.. दिल्ली में यमुना के प्रदूषण का इतिहास इतिहास के इस हिस्से को पर्यावरण और जल मुद्दे पर काम करने वाले अनिल अग्रवाल और सुनीता नारायण ने अपनी किताब (बूंदों की संस्कृति) में दर्ज किया है. किताब बताती है कि, शाहजहां ने लाल किला बनाने के साथ शाहजहानाबाद शहर की भी नींव रखी थी. तब उन्होंने एक आर्किटेक्ट अली मर्दन खां को खासतौर पर सिर्फ इस काम के लिए लगाया कि वह यमुना का पानी शहर से होते हुए किले तक पहुंचाए.
