दिल्ली की हवा में कब से घुल रहा प्रदूषण? 1960 के दशक के रिसर्च से शुरू हुई कणों की पड़ताल, अब AI कैमरें रखेंगे नजर
साल 1996 में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट ने 'स्लो मर्डर : द डेडली स्टोरी ऑफ व्हीकुलर पॉल्यूशन इन इंडिया' नामक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें वाहनों से निकलने वाले धुएं से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को रेखांकित किया गया। इसके अगले साल केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दिल्ली में प्रदूषण पर एक श्वेत पत्र जारी किया, जिसमें कार्ययोजना भी शामिल थी। साल 1998 में एक बड़ा बदलाव आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन की बसों को 31 मार्च, 2001 तक संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) पर चलाने का निर्देश दिया। बसों में इस बदलाव को उत्सर्जन कम करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना गया।
