किस राज्य की नदियां कितनी प्रदूषित
2023 में आई सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की रिपोर्ट ने बताया कि देश में कुल 603 नदियां हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि करीब 46 फीसदी नदियां प्रदूषण की चपेट में हैं. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि प्रदूषित नदियों में सर्वाधिक प्रदूषित महाराष्ट्र में हैं, जहां 55 नदियों में प्रदूषण ज्यादा है. इसके बाद मध्य प्रदेश में 19 नदियां, बिहार केरल में 18-18 नदियां प्रदूषित हैं. उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 17-17 नदियां, जबकि राजस्थान में 14 और गुजरात में 13, मणिपुर में 13, पश्चिम बंगाल में 13 नदियां प्रदूषित पाई गई हैं.
