आर्टिफिशियल रेन सिर्फ दिखावा: दिल्ली का प्रदूषण कम करने के लिए चाहिए ठोस कदम, CSE की डीजी सुनीता नारायण का कड़ा बयान
पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने कहा सिर्फ कृत्रिम बारिश दिल्ली प्रदूषण को नहीं मिटा पाएगी। साथ ही GRAP के तहत साल भर काम न होने पर नाराजगी जताई और बोलीं कि पटाखों पर सारा दोष थोपना ठीक नहीं है। दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए कृत्रिम बारिश यानी Artificial Rain की चर्चा के बीच सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की डायरेक्टर जनरल और पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि कृत्रिम बारिश से दिल्ली का प्रदूषण कम नहीं होगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) को प्रभावी ढंग से लागू न करने का आरोप लगाया है।
