भारत के हर दूसरे घर में पहुंच गई है कोल्ड ड्रिंक, हाल ही में आई रिपोर्ट में आए चौंकाने वाले आंकड़े
क्या आप भी गर्मी में कोल्ड ड्रिंक पीने के शौकीन हैं? तो यह रिपोर्ट आपको जरूर पढ़नी चाहिए। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 2 साल में सॉफ्ट ड्रिंक्स की खपत लगभग 50% तक बढ़ गई है। रिपोर्ट की मानें तो पिछले 2 साल में पैकेज्ड सॉफ्ट ड्रिंक्स की खपत में 250 मिलीलीटर की औसत बढ़ोत्तरी हुई है। कांतार FMCG पल्स की रिपोर्ट की मानें तो इस बढ़ती गर्मी में इस खपत के और भी बढ़ने की संभावना है। जानलेवा है कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक इस्तेमाल ‘सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट’ द्वारा जारी एक एक शोध के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में 1,84,000 मौत का कारण कोल्ड ड्रिंक बन रही है। क्योंकि कोल्ड ड्रिंक में शुगर में भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो लोगों को डायबिटीज का शिकार बना रही है। वहीं डायबिटीज के कारण लगभग 1,33,000 लोग हर साल मौत का शिकार हो रहे हैं।
