दिल्ली-एनसीआर में जमीनी स्तर पर ओजोन सबसे ज्यादा
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) द्वारा जारी एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर देश भर के उन 10 शहरों की सूची में सबसे ऊपर है, जिनमें जमीनी स्तर पर ओजोन गैस (ओ3) की मात्रा बेहद बढ़ी हुई पाई गई है. रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 1 से जुलाई 18 तक, यानी कि 200 दिनों में से, 176 दिनों में दिल्ली एनसीआर में जमीनी ओजोन की मात्रा बढ़ी हुई थी. दूसरे स्थान पर रहे मुंबई और पुणे में 200 में से 138 दिनों में यह मात्रा ज्यादा पाई
