Heatwave Alert : आसमान से बरस रही आग, प्रचंड गर्मी में पारा 50 डिग्री के पास, राजस्थान सहित 12 राज्य नहीं दे रहे सही रिपोर्ट
इन छह शहरों में लू का कहर इसबीच, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) ने भी भारत के छह प्रमुख शहरों में लू के थपेड़ों और ऊंचे तापमान को खतरनाक बनाने वाले कारणों का विश्लेषण कर बताया कि इस बार पारा के साथ हवा में बढ़ती नमी (ह्यूमिडिटी) का खतरनाक संयोजन परेशान करने वाला है। यह अध्ययन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता के आंकड़ों का आकलन किया। सीएसई के अनुसार, बेंगलूरु को छोड़कर बाकी महानगरों में औसत सापेक्ष नमी (रिलेविट ह्यूमेडिटी) में पांच से 10% की वृद्धि हुई है। हैदराबाद जैसे शुष्क क्षेत्रों में रिलेविट ह्यूमेडिटी 2001-2010 की तुलना में 10% बढ़ी है। वहीं, दिल्ली में यह 8% बढ़ी है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अभी भी दिल्ली और हैदराबाद की तुलना में 25% से ज़्यादा ह्यूमेडिटी है। दिल्ली में रात के समय तापमान औसत 12.2 डिग्री तक की बजाय औसतन केवल 8.5 डिग्री तक ठंडा हो पा रहा है।
