Urban Heat Island Effect: दिन में बहुत गर्मी है लेकिन रात के किसी पहर भी सुकून क्यों नहीं मिल रहा?
10 दिन से अधिक दिनों की हीटवेव बढ़ते तापमान और गर्मी के लिहाज से देखें तो ये लगातार तीसरा ऐसा साल है जब हीटवेव (Heatwave) यानी तपिश लगातार 10 दिन से अधिक रही है. जबकि आमतौर पर ये अवधि 4-10 दिन की होती है. तापमान की अवधि के बढ़ने का कारण क्लाइमेंट चेंज है और इसी वजह से ह्यूमिडिटी भी बढ़ी है. इस संदर्भ में सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट (CSE) की एक रिपोर्ट कहती है कि हवा में नमी के कारण पसीना बेहद तेजी से सूख रहा है लिहाजा वास्तविकता की तुलना में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है. इसके लिए सिर्फ यही कारण जिम्मेदार नहीं हैं बल्कि जमीन के इस्तेमाल और शहरी बुनावट में बदलाव भी इसके प्रमुख कारणों में शुमार है.
