Heat Wave 28 May Update: उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी, सिरसा में पारा 48 पार, पूर्वोत्तर में बारिश ने बरपाया कहर
शहरीकरण व उमस के कारण शहरों में जानलेवा बनी गर्मी : सीएसई सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार एक दशक की तुलना में अब भारतीय महानगरों में रात का तापमान ज्यादा नहीं गिर रहा है, जिसके चलते रातें ठंडी नहीं हो रही हैं। सीएसई ने जनवरी 2001 से लेकर अप्रैल 2024 तक देश के छह महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलूरू और चेन्नई के हवा और सतह के तापमान व उमस के स्तर में आए बदलावों की समीक्षा की है। इसके अनुसार बढ़ते शहरीकरण व उमस से महानगरों में गर्मी का तनाव बर्दाश्त के बाहर हो रहा है।
