भारत में हीटवेव: दिल्ली में असहनीय और बेंगलुरु में क्यों बेहतर है स्थिति?
इस समय पूरा भारत भीषण गर्मी की चपेट में चल रहा है। इसके चलते लोगों को दिन में घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली का औसत तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, जबकि कई इलाकों में यह 48 से अधिक पहुंच गया। हालांकि, बेंगलुरु में स्थिति थोड़ी राहत वाली है। ऐसे में आइए इस अंतर के पीछे का कारण जानते हैं। अध्ययन बढ़ती सापेक्ष आर्द्रता के कारण बढ़ रही गर्मी सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) ने तेजी से बढ़ती गर्मी और हीटवेव के कारणों को जानने के लिए एक अध्ययन किया है। इसमें कहा गया है कि पिछले 2 दशक में बढ़ी सापेक्ष आर्द्रता के कारण दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद में लोगों को असहनीय गर्मी का सामना करना पड़ा है। यह स्थिति आने वाले समय में और विकट हो जाएगी। हालांकि, दिल्ली और बेंगलुरु की स्थिति में अंतर रहेगा।
