Heat Wave: दिन के अलावा रात को क्यों सता रही गर्मी? शहरों की हवा गर्म होने के पीछे ये है बड़ा कारण!
सेंटर ऑफ साइंस एंड एनवायरनमेंट की एक हालिया रिपोर्ट 'डिकोडिंग द अर्बन हीट स्ट्रेस अमंग इंडियन सिटीज' में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई का हाल ही में तापमान सूचकांकों का अध्ययन किया गया था। ये शहर रात के दौरान उतने ठंडा नहीं हो रहे हैं, जितने 2001 से 2010 के दौरान होते थे। सेंटर ऑफ साइंस एंड एनवायरनमेंट की एक हालिया रिपोर्ट 'डिकोडिंग द अर्बन हीट स्ट्रेस अमंग इंडियन सिटीज' में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई का हाल ही में तापमान सूचकांकों का अध्ययन किया गया था। ये शहर रात के दौरान उतने ठंडा नहीं हो रहे हैं, जितने 2001 से 2010 के दौरान होते थे। रिपोर्ट में एक दशक के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया है कि दिन में भूमि की सतह का जो तापमान होता था, रात में वह 6.2 से 13.2 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता था। लेकिन पिछली 10 गर्मियों में यह 6.2 डिग्री सेल्सियस से 11.5 डिग्री सेल्सियस तक ही घटता है। रात की ठंडक में सबसे ज्यादा 24 फीसदी की कमी मुंबई में देखी गई है। रात के समय में ठंड कम होने का सीधा असर मनुष्य के स्वास्थ्य पर दिखाई देता है। इससे लोगों को दिन की गर्मी से पैदा हुए तनाव से उबरने के लिए बहुत कम समय मिल पाता है।
