दिल्ली का वायु प्रदूषण अब बन गया नासूर, लोग खतरनाक हवा में सांस लेने को मजबूर; पढ़ें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट (सीएसई) द्वारा जारी स्टेट आफ इंडियाज रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में सर्वाधिक 48 मानिटरिंग स्टेशन हैं। इनमें 38 रियल टाइम हैं जबकि 10 मैन्यूल। लेकिन इतनी सघन निगरानी के बावजूद प्रदूषण थम नहीं रहा है। वाहनों के प्रदूषण पर रोकथाम की कोई ठाेस व्यवस्था नहीं है। इस वजह से पीएम 2.5 एवं पीएम 10 भी यहां तय सीमा से ज्यादा रहता है। राजनीतिक स्तर पर आरोप प्रत्यारोप भले जो भी चलते रहें, लेकिन सच यह है कि दिल्ली का वायु प्रदूषण अब नासूर बन गया है। प्रदूषण के कारक भी बाहरी कम और भीतरी ज्यादा हैं। मसलन, दिल्ली के प्रदूषण में सर्वाधिक हिस्सेदारी धूल और धुएं की ही है। पीएम 2.5 एवं पीएम 10 भी यहां तय सीमा से ज्यादा रहता है। हैरानी की बात यह कि सरकारी स्तर पर प्रदूषण से निपटने के लिए याेजनाएं तो तमाम बन रही हैं, लेकिन उनके क्रियान्वयन को लेकर गंभीरता कम ही नजर आती है। विभागीय तालमेल का न होना सबसे बड़ी चुनौती तमाम नियम कायदों के बावजूद यदि दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है तो इसका सबसे बडा कारण विभागों एवं स्थानीय निकायों के बीच तालमेल न होना है। जमीनी स्तर पर कार्य योजनाओं का पालन नहीं हो पाना दूसरी सबसे बड़ी समस्या है। प्रदूषण की मुख्य वजह सार्वजनिक परिवहन अपर्याप्त है। बसें होनी चाहिए 15 हजार से भी अधिक लेकिन हैं सिर्फ 7,582 बसें। विकल्प के अभाव में ही दिल्ली में निजी वाहनों की संख्या एक करोड़ 10 लाख के आसपास पहुंच चुकी है। सरकार अथवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण समिति के स्तर पर जो कार्य योजना बनाई जाती है, वह जमीनी स्तर पर गंभीरता से नहीं ही ली जाती। इसीलिए अभी भी जगह-जगह कूडे़ के ढेर में आग लगाई जा रही है तो कार्य निर्माण और सड़कों की साफ-सफाई में भी धूल उड़ती रहती है। एयर क्वालिटी मानिटरिंग स्टेशनों का हाल सेंटर फार साइंस एंड एन्वायरमेंट (सीएसई) द्वारा जारी स्टेट आफ इंडियाज रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में सर्वाधिक 48 मानिटरिंग स्टेशन हैं। इनमें 38 रियल टाइम हैं जबकि 10 मैन्यूल। लेकिन इतनी सघन निगरानी के बावजूद प्रदूषण थम नहीं रहा है। यहां भी फंसा है पेच वाहनों के प्रदूषण पर रोकथाम की कोई ठाेस व्यवस्था नहीं है। प्रदूषण जांच केंद्र प्रमाण पत्र तो जारी कर देते हैं, जांच ठीक से करते नहीं। यातायात और परिवहन विभाग कर्मी भी इनका चालान नहीं काटते। कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं है। लैंडफिल साइटस का कूड़ा भी आबोहवा को दूषित करता है। ग्रेडिंग रिस्पांस सिस्टम भी बन जरूर गया है लेकिन उस पर ईमानदारी और सख्ती से पालन करा पाने की व्यवस्था नहीं है। दिल्ली के प्रदूषण पर कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 12 जनवरी 2017 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हुआ। जून 2018 को कंप्रेहनशिव क्लीन एयर एक्शन प्लान लागू किया गया। 2017-18 की तुलना में बस यात्रियों में 48.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में हर साल प्रति एक लाख लोगों पर तकरीबन 65 लोग प्रदूषण की चपेट में जान गंवा रहे हैं। सरकारी स्तर पर लागू प्लानों की खामियां प्लान के क्रियान्वयन को लेेकर जवाबदेही तय नहीं। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए फंड का स्पष्ट प्रविधान नहीं। लोकल स्तर पर उपयोगी एक्शन प्लान का अभाव। हवा को स्वच्छ कैसे बनाया जाए, इस पर ठोस प्लान नहीं। पर्यावरण को प्रभावित किए बगैर विकास कार्य कैसे हों, इस बाबत दिशा निर्देश नहीं। देखिए, सर्दियां छोड़कर बाकी के दिनों में दिल्ली का प्रदूषण कम हो रहा है। ''संतोषजनक'' और ''मध्यम'' श्रेणी के दिनों की संख्या बढ़ रही है, ''गंभीर'' और ''बहुत खराब'' श्रेणी वाले दिन घट रहे हैं। लेकिन हमें अपनी प्लानिंग इसी तरह बनानी चाहिए कि प्रतिकूल मौसम में हालात अनुकूल ही बने रहें। जिस दिशा में काम हो रहे हैं, उससे मैं सहमत हूं। लेकिन जिस स्केल पर काम होने चाहिए, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए कार्ययोजना व्यावहारिक- दीर्घकालिक होनी चाहिए। जो कारक प्रदूषण की जड़ हैं, उन पर फोकस करना चाहिए। उदाहरण के लिए, इलेक्ट्रिक बसें लाना एवं इनकी संख्या बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि लोग निजी वाहन छोड़कर इनमें सफर करें। - सुनीता नारायण, महानिदेशक, सीएसई
