जलवायु परिवर्तन के चलते आर्द्रता में वृद्धि से दिल्ली में बिजली की मांग में बढ़ोतरी: सीएसई रिपोर्ट
स्वतंत्र विचार मंच ‘सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट’ (सीएसई) के विश्लेषण से पता चलता है कि दिल्ली की सापेक्ष आर्द्रता में वृद्धि के कारण ताप सूचकांक में वृद्धि से शहर में बिजली की मांग बढ़ रही है। ताप सूचकांक, इसका माप होता है कि जब सापेक्षिक आर्द्रता को हवा के वास्तविक तापमान के साथ जोड़ा जाता है तो मानव शरीर को कितनी गर्मी महसूस होती है। उच्च गर्मी और आर्द्रता का संयोजन मानव शरीर के मुख्य शीतलन तंत्र – पसीने – को प्रभावित कर सकता है।
