दिल्ली में इस बार पराली जलाने से नहीं बढ़ा प्रदूषण, गाड़ियों के धुएं से जहरीली हो रही हवा : स्टडी
देश की राजधानी दिल्ली पिछले कई दिनों से गैस चैंबर (Delhi Air Pollution) बनी हुई है. एयर क्वालिटी (Delhi AQI) हर दिन गिरती जा रही है. अभी ये खतरनाक कैटेगरी में है. बढ़ते प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों पंजाब, यूपी, राजस्थान और हरियाणा में पराली जलाने (Stubble burning) को बड़ी वजह माना जा रहा है, लेकिन एक स्टडी के मुताबिक, इस बार दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के पीछे की वजह पराली जलाना या खेतों में लगाई गई आग नहीं है. स्थानीय कारणों से दिल्ली (Delhi Pollution Update) की हवा जहरीली होती जा रही है. दिल्ली के प्रदूषण में पराली की हिस्सेदारी पिछले कुछ सालों के मुकाबले अब तक कम रिकॉर्ड की गई है. दिल्ली में प्रदूषण के आंतरिक स्रोतों की हिस्सेदारी बढ़ गई है सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनुमिता रॉयचौधरी ने NDTV को बताया कि उनकी हालिया रिपोर्ट में पाया गया है कि दिल्ली-एनसीआर में PM 2.5 का स्तर 2 नवंबर को 24 घंटे के अंदर 68 प्रतिशत बढ़ गया, जो बेहद चौंकाने वाला है. इसकी वजह से प्रदूषण का संकट अचानक गहरा गया." दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों का योगदान 50% से 60% तक पर्यावरण विशेषज्ञों के आंकलन के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर इलाके में प्रदूषण के आंतरिक स्रोतों में वाहनों का योगदान 50% से 60% तक है, जो बहुत चिंताजनक है. एक तरफ जहां सरकार प्रदूषण संकट से जूझ रही है. वहीं आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है
