AQI @616: दिल्ली में फिर से ऑड ईवन लागू, 13 से 20 नवंबर तक पाबंदी
24 घंटे में 68 प्रतिशत बढ़ गया पीएम 2.5: CSE दो नवंबर को महज 24 घंटे के अंतराल में पीएम 2.5 का स्तर 68 प्रतिशत बढ़ गया। राजधानी में इसका स्तर बढ़कर 313 एमजीसीएम पहुंच गया। यह भारतीय मानकों के अनुसार प्रदूषण की हेल्थ इमरजेंसी थी। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) ने यह आंकलन जारी किया है। सीएसई की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुमिता रायचौधरी ने बताया कि पिछले साल नवंबर की तुलना में इस बार प्रदूषण बहुत अधिक तेजी से साथ शुरू हुआ है। मौसम की खराब स्थिति, पराली का जलना और लोकल स्तर के प्रदूषण का भी अधिक होना इसकी वजह है। सीएसई के अविकल सोमवंशी के अनुसार नवंबर में इस तरह से प्रदूषण का बढ़ना सामान्य नहीं है। इसकी मुख्य वजह मौसम के साथ दिल्ली-एनसीआर में दूर दूर से आ रहे पराली के धुएं का भी है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि इस तरह के प्रदूषण की घटनाएं थोड़े समय तक रहती हैं। लोकल सोर्स के बढ़ते ही प्रदूषण तेजी से ट्रिगर होता है।
