ओजोन प्रदूषण दिल और फेफड़ों को पहुंचा रहा है नुकसान
ओजोन प्रदूषण : हर साल दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग वायु प्रदूषण से परेशान रहते हैं। दिवाली के बाद से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है। लेकिन मार्च अप्रैल आते ही इसका असर कम होने लगता है। लोग ये सोचकर खुश हो जाते हैं कि प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल चुकी है। लेकिन अब गर्मी में ओजोन प्रदूषण अपने खतरनाक स्तर पर पहुंचने लगा है। ये प्रदूषण भले ही धुंध के रूप में दिखाई न देता हो, लेकिन फेफड़ों पर इसका घातक असर होता है। बहुत सारे लोग इस प्रदूषण और उससे जुड़े खतरे के बार में जानते भी नहीं हैं। आइये जानते हैं ओजोन प्रदूषण कितना खतरनाक है और इससे किन बीमारियों का खतरा बढ़ता है। हाल ही में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की एक रिपोर्ट आई है, जिसके नतीजे चौंकाने वाले हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर ओजोन प्रदूषण का सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है। ओजोन प्रदूषण सेहत के अलावा खेती और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
