दिल्ली की साफ हवा ने तोड़ा 8 साल का रेकॉर्ड, अक्टूबर-नवंबर महीने में औसत AQI रहा 142
नई दिल्ली: सर्दियों का पहला फेज 8 सालों में सबसे साफ रहा है। सीएसई की नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इन दो महीनों में राजधानी का औसत एक्यूआई 142 एमजीसीएम रहा। 2018 की तुलना में यह 18 प्रतिशत तक कम रहा, जबकि 2016 की तुलना में यह 38 प्रतिशत तक कम है। 2016 के अक्टूबर-नवंबर अब तक के सबसे प्रदूषित दो महीने रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में राजधानी सबसे प्रदूषित गाजियाबाद में इन दो महीनों के प्रदूषण स्तर में 2020 की तुलना में 36 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 28 प्रतिशत, फरीदाबाद में 22 प्रतिशत की कमी आई है। इस दौरान 19 प्रतिशत, गुरुग्राम में 15 प्रतिशत और नोएडा में 40 प्रतिशत की कमी आई। दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित क्षेत्र राजधानी रही है। दूसरे नंबर पर गुरुग्राम और तीसरे पर गाजियाबाद रहा।
