8 साल में 83% बढ़ा ई-वेस्ट, प्रदेश में रोज 7695 टन कचरा
देश में मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बढ़ते उपयोग से ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) तेजी से बढ़ रहा है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) की स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2026 रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले आठ वर्षों में ई-वेस्ट उत्पादन 83 प्रतिशत बढ़ गया है। वर्ष 2018-19 में देश में 7.71 लाख टन ई-वेस्ट पैदा हुआ था। यह 2025-26 में बढ़कर 14.15 लाख टन से अधिक हो गया है। 2025-26 में कुल ई-वेस्ट का केवल 69.2 प्रतिशत ही प्रोसेस हो सका। करीब 31 प्रतिशत ई-वेस्ट बिना उपचार के रह गया। रिपोर्ट बताती है कि 2024-25 में ई-वेस्ट प्रोसेसिंग की दर 82.9 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। 2025-26 में इसमें गिरावट दर्ज हुई है। यह संकेत है कि ई-वेस्ट की मात्रा बढ़ने की तुलना में प्रोसेसिंग क्षमता उतनी तेजी से नहीं बढ़ रही। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के शहरी क्षेत्रों से प्रतिदिन 7695 टन ठोस कचरा निकल रहा है। राज्य में 96 प्रतिशत वार्डों में स्रोत स्तर पर कचरे को अलग-अलग किया जा रहा है। 98 प्रतिशत कचरे का रिसाइक्लिंग हो रहा है। यह राष्ट्रीय औसत से बेहतर स्थिति है। ई-वेस्ट सामान्य घरेलू कचरे से अधिक खतरनाक होता है। इसमें सीसा, पारा, कैडमियम और अन्य विषैले तत्व मौजूद रहते हैं। यदि इसका वैज्ञानिक निस्तारण नहीं किया जाए तो यह मिट्टी, भूजल और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। शेष पेज 9 पर कचरा अलग हो रहा है, प्रोसेस नहीं हो रहा देशभर में 88% वार्डों में कचरे का पृथक्करण हो रहा है और संग्रह दर 97% तक पहुंच गई है, लेकिन राजस्थान के 9,985 वार्डों में से केवल 51% ही शत प्रतिशत घरों से कचरे का अलग-अलग (सूखा-गीला कचरा) पृथक्करण कर पा रहे हैं, जो राष्ट्रीय औसत से 37 अंक पीछे है। असली समस्या यह है कि कचरा अलग तो हो रहा है, मगर प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाने की व्यवस्था नाकाफी है। राजस्थान में रोज़ 7695 टन कचरे में से 44% बिना उपचार के पड़ा रहता है। तुलना करें तो केरल 100% पृथक्करण के साथ 99% प्रोसेसिंग पर है, मध्यप्रदेश भी 99% पर। गुजरात और चंडीगढ़ ने 100% प्रोसेसिंग हासिल की है। यहां तक कि उत्तरप्रदेश जैसा बड़ा राज्य भी 98% पर है। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल 10%, मिज़ोरम 25% और नागालैंड मात्र 8% प्रोसेसिंग पर हैं। राजस्थान इन फिसड्डी राज्यों के करीब खड़ा है। CAG की फरवरी 2026 की रिपोर्ट में राजस्थान के शहरी निकायों पर सीधे सवाल उठाए गए हैं। अक्टूबर 2026 की डेडलाइन से पहले हालात नहीं सुधरे तो स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य महज कागजी आंकड़ा बनकर रह जाएगा। रैंकिंग : देश के राज्यों की तुलना (स्कोर 100 में से) रैंक राज्य स्कोर स्थिति 01 गोवा 66.69 देश में सर्वश्रेष्ठ 02 असम 66.32 बेहतर प्रदर्शन 25 बिहार 42.65 चिंताजनक 26 तमिलनाडु 42.01 गंभीर स्थिति 27 राजस्थान 37.69 खतरे की घंटी (सबसे फिसड्डी) ई-कचरे में ₹51,000 करोड़ का कीमती माल कबाड़ में 2018-19 में 7.71 लाख टन ई-कचरा था, जो 2025-26 में बढ़कर 14.14 लाख टन हो गया। पिछले साल 82.9% ई-कचरे की प्रोसेसिंग हो रही थी। इस साल यह घटकर 69.2% रह गई। यानी 31% ई-कचरा बिना उपचार के पड़ा है। ई-कचरे में ₹51,000 करोड़ का कीमती माल छुपा है, मगर वह अधिकतर अनौपचारिक कबाड़ बाज़ार में चला जाता है। राजस्थान में ई-वेस्ट }2018-19 से 2025-26 के बीच ई-वेस्ट में 83% वृद्धि }2025-26 में 14.15 लाख टन ई-वेस्ट उत्पन्न • }केवल 69.2% ई-वेस्ट का ही निस्तारण हो सका • }करीब 31% ई-वेस्ट अब भी बिना उपचार के • }राजस्थान में प्रतिदिन 7695 टन ठोस कचरा उत्पन्न • }राज्य में 98% कचरे का प्रसंस्करण हो रहा है।
