CSE report: जंगली जानवरों का बढ़ता कहर, फसलों को भारी नुकसान, किसान खेती छोड़ने को मजबूर
भारत के कई राज्यों में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। जंगली और आवारा जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और कई किसान खेती छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। यह बात सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) और इसकी पत्रिका डाउन टू अर्थ (Down To Earth) की एक विशेष जांच रिपोर्ट में सामने आई है।
