'पुरानी बाइक साथ रखना चाहते हैं तो इसे घर में ही रखें', साकेत कोर्ट ने भावुक अपील पर चेतावनी के साथ राहत दी
दिल्ली में पुराने वाहनों को बैन किया जा चुका है. एनजीटी के आदेश के तहत 2014 से 10 साल पुराने किसी भी डीजल वाहन और 15 साल से अधिक पेट्रोल वाहन के दिल्ली में चलने से रोक लगा दी है. 2018 में सरकार ने ऐसे किसी भी वाहन को जब्त करने और फिर उसे स्क्रैप में भेजने दिशानिर्देश जारी कर दिए थे. दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शहर के एक निवासी को उसकी 15 साल पुरानी बाइक रखने के मामले में रोचक टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि वह अपनी इस पुरानी बाइक को तब तक अपने साथ रख सकता है, जब तक कि वह इसे अपने घर से बाहर नहीं निकालता. याचिकाकर्ता सत प्रकाश की बाइक को 2021 में मूलचंद फ्लाईओवर के पास जब्त कर लिया गया था, जिसके बाद वाहन से इमोशनल अटैचमेंट का हवाला देते हुए बाइक वापस लेने के लिए साकेत अदालत में एक याचिका दायर की थी. एनजीटी के आदेश के तहत 2014 से 10 साल पुराने किसी भी डीजल वाहन और 15 साल से अधिक पेट्रोल वाहन के दिल्ली में चलने से रोक लगा दी है. 2018 में सरकार ने ऐसे किसी भी वाहन को जब्त करने और फिर उसे स्क्रैप में भेजने दिशानिर्देश जारी कर दिए थे. दिसंबर 2021 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बाइक मालिक को चालान का भुगतान करने और सरकार द्वारा वाहन को स्क्रैप में भेजने का आदेश दिया था. हालांकि गुरुवार को सत्र अदालत ने बाइक मालिक के इमोशनल अटैचमेंट वाले तर्क को स्वीकार कर लिया है. दिल्ली परिवहन विभाग और सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा पिछले साल जारी रिपोर्ट के अनुसार, पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों के खिलाफ एक अभियान के तहत नवंबर और दिसंबर 2021 के बीच अधिकारियों द्वारा कुल 1754 वाहनों को जब्त किया गया था.
