Air Pollution: प्रदूषण पर नाकाम दिखीं कोशिशें, करोड़ों खर्च करने के बाद भी नहीं आया कोई सुधार
Centre for Science and Environment की नई रिपोर्ट ने लोगों को चौंका कर रख दिया है. नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (National Clean Air Program-NCAP) के तहत जिन शहरों को चुना गया था इस रिपोर्ट के अनुसार NCAP शहरों और अन्य शहरों की एयर क्वालिटी में कोई खास फर्क नहीं पाया गया. National Clean Air Program: स्वच्छ भारत अभियान के बाद साल 2019 में वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) शुरू किया गया था. इस प्रोग्राम के तहत देश के 132 शहरों में हवा के स्तर को सुधारने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन 3 साल पूरे होने के बाद भी कुछ खास काम नहीं हो पाया. जिन शहरों को इस प्रोग्राम के तहत चुना गया था, उनमें और बाकी शहरों के हवा की गुणवत्ता में कुछ खास फर्क नहीं आया है. 82 शहरों को NCAP के तहत मिला फंड नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत जिन 132 शहरों को चुना गया था, उनमें से 82 शहरों को NCAP के तहत फंडिंग की गई थी. वहीं 50 शहरों को 15वें वित्त आयोग ने फंड से दिया गया था. एनसीएपी (NCAP) के लिए साल 2021-22 तक करीब 6.5 हजार करोड़ रुपये जारी हुए और साल 2022-23 में इस प्रोग्राम के लिए करीब 2.3 हजार करोड़ रुपये जारी होंगे. साल 2020–21 से शहरों में हवा की गुणवत्ता में सुधार कि मात्रा निर्धारित करने की आवश्यकता है, इसके लिए PM 10 के वार्षिक औसत में 15 प्रतिशत कमी आनी चाहिए और अच्छी हवा के दिन 200 से ज्यादा होने चाहिए. इससे कम सुधार होने पर फंडिंग को भी कम कर दिया जाएगा. लॉकडाउन का हवा की गुणवत्ता पर प्रभाव
