हीट स्ट्रेस अटैक : कंक्रीट के कारण धधक रही 75% दिल्ली, सिर्फ इन इलाकों में ही राहत
दिल्ली के लोग इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। सुबह से ही निकलने वाली तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र (सीएसई) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के ज्यादातर घने बसे रिहायशी इलाके, बगैर किसी योजना के बसी कॉलोनियां और औद्योगिक क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में आने के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। इन स्थानों पर नों हरियाली का स्तर न के बराबर है और जलाशय या पानी वाले स्थानों की संख्या भी बेहद कम है। नतीजा यह होता है कि सीमेंट-कंक्रीट की ये इमारतें और सड़कें दिनभर सूरज की तपिश को सोख लेती हैं, जिससे पूरा इलाका भट्टी की तरह तपने लगता है। इसके चलते ये इलाके ज्यादा गर्मी को अवशोषित करते हैं। राहत वाले इलाके लुटियंस दिल्ली, छावनी परिषद और सिविल लाइंस समेत कई हरियाली वाले इलाकों में हीट स्ट्रेस कम पाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार योजनाबद्ध निर्माण और घने पेड़-पौधों के कारण यहां गर्मी कम अवशोषित होती है। मॉडल टाउन, रोहिणी, वसंत विहार, हौज खास और मयूर विहार जैसे क्षेत्रों में भी हीट स्ट्रेस अपेक्षाकृत कम है। रजनीश सरीन, प्रोग्राम डायरेक्टर, सस्टेनेबल हैबिटेट प्रोग्राम, सीएसई, ''शहर में हरियाली और जलाशय वाले क्षेत्र का विस्तार होना चाहिए। शहर को ज्यादा योजनाबद्ध तरीके से बसाया जाना चाहिए। भवनों के निर्माण में ताप कम अवशोषित करने वाली सामग्री का इस्तेमाल करना
